ग़ाज़ा : इजरायल और फ़िलिस्तीन के बीच हालात एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं।
इजरायल ने ग़ाजा में ज़ोरदार बमबारी की है। इससे पहले मई में कई दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ था।
इज़राइल का कहना है कि हमास उसके इलाके में गुब्बारों के अंदर विस्फोटक भरकर हमले कर रहा है।
इजरायली वायुसेना के विमान ने बुधवार को गाजा पट्टी में बमबारी की। पिछले महीने हमास के साथ युद्ध को समाप्त करने वाले युद्धविराम के बाद यह अपनी तरह का पहला इज़राइली हमला है।
