Skip to main content

DA

📅 शनिवार, 13 सितंबर 2026
सच, सरोकार और समाज की आवाज़

निषाद समाज को टारगेट किया जा रहा -मुकेश सहनी

asiatimesadmin

बीते दिनों पुलिस मुठभेड़ में ज़ख़्मी एटीएम फ्रॉड पप्पू सहनी की इलाज के दौरान मौत पर पूर्व मंत्री व विकासशील इंसाफ़ पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने गंभीर सवाल उठाए हैं,कल वह पप्पू सहनी के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे थे उसके बाद सर्किट हाउस में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेस को संबोधित कर रहे थे, मुकेश सहनी ने इलाज में कोताही का आरोप प्रशासन पर लगाया है,उनका कहना है कि मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पप्पू सहनी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज में कोताही बरती गई,खून की व्यवस्था नहीं की गई, उन्होंने चिंता जताई है कि पुलिस कर्मी को पेट में गोली लगी और वह सुरक्षित बच गए जबकि पप्पू सहनी को पैर में गोली लगने से मौत हो जाती है,इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, उन्होंने एसएसपी से जांच कराने का आग्रह किया है, उन्होंने पुलिस के इस कार्रवाई पर संदेह जताया है,उनका कहना है कि यह इनकाउंटर नहीं हत्या है, बिहार में निषाद समाज को टारगेट किया जा रहा है, पुलिस आरोपी को गिरफतार कर कोर्ट में प्रस्तुत करे,जज साहब निर्णय लेंगे कि क्या करना है,हाल में हुए सरपंच के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने की घटना का भी जिक्र उन्होंने किया, पुलिस की बर्बरता और रवैए पर भी सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा है कि पुलिस की कार्यशैली समाज में विद्रोह पैदा कर सकती है


Share This Article