रियाध । कोरोना के मामलों में वृद्धि के चलते भारत की जरूरतों को देखते हुए सऊदी अरब 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दे रहा है।
रियाद स्थित भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, भारत की जरूरतों को देखते हुए 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजने में अदाणी समूह और मेसर्स लिंदे के बीच सहयोग से भारतीय दूतावास गौरवान्वित है।
सऊद अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय को उनकी इस मदद, समर्थन और सहयोग के लिए हमारा हार्दिक धन्यवाद।
इस पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ट्वीट किया, असल में रियाद स्थित भारतीय दूतावास आपको धन्यवाद। शब्द से ज्यादा काम बोलता है। हम इस समय दुनियाभर से ऑक्सीजन की आपूर्ति के अत्यावश्यक काम में लगे हुए हैं। 80 टन ऑक्सीजन की पहली खेप इस समय दम्मम से मुंद्रा के रास्ते में है।
