नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) जस्टिस काटजू ने आज अवैसी साहब के समर्थन में एक ट्वीट किया है वो कहते हैं ” धर्म निरपेक्ष पार्टियों को उन सीटों पर उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए जहां ओवैसी ने कोई उम्मीदवार खड़ा किया है, वरना मुस्लिम वोट बँट जाएंगे” . जस्टिस काटजू ने अवैसी साहब की सियासत पर पहले से जारी बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।
https://twitter.com/mkatju/status/1329003945524490241
उनका यह कहना किस हद तक तर्क संगत है यह तो राजनैतिक विश्लेषण करने वाले लोग करेंगे ही लेकिन अगर पहली नज़र में देखा जाये तो जस्टिस काटजू के तर्क में दम नज़र आता है।
जब चुनाव के दौरान सभी सेक्युलर पार्टियां अवैसी से यह उम्मीद करती हैं कि अवैसी सेक्युलरिज्म के हक़ में अपने उम्मीदवार ना उतारें तो यही बात उनपर भी तो लागू होती है कि जहाँ अवैसी के उम्मीदवार पहले से खड़े होने का एलान कर चुके हों वहां से यह सेक्युलर पार्टियां अपने उमीदवार न उतारें।
