बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भागलपुर जिले में तीनों चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण यानी आज 28 अक्तूबर को कहलगांव और सुल्तानगंज विधानसभा सीट पर मतदान होने हैं।
कहलगांव विधानसभा सीट का गणित
भागलपुर के कहलगांव विधानसभा सीट पर इस बार प्रमुख लड़ाई भाजपा के पवन कुमार यादव और कांग्रेस के शुभानंद मुकेश के बीच बताई जा रही है। बसपा के कृष्ण कुमार मंडल और भारतीय समता समाज पार्टी के भागीरथ कुमार भी मैदान में हैं। कहलगांव में मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इस सीट के मौजूदा विधायक कांग्रेस के सदानंद सिंह थे। संदानंद सिंह इस सीट से 9 बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे शुभानंद को मैदान में उतारा है।
सुल्तानगंज विधानसभा सीटर का गणित
सुल्तानगंज के इस विधानसभा सीट पर इस बार मुख्य टक्कर जदयू के ललित नारायण मंडल और कांग्रेस के ललन यादव के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा रालोसपा के हिमांशु प्रसाद और लोजपा की नीलम देवी भी मैदान में हैं। इस सीट के मौजूदा विधायक जदयू के सुबोध राय थे, जो लगातार दूसरी बार इस सीट पर विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।
