सहारनपुर 26 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में आन लाइन ठगी के शिकार एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ऊनाली गांव निवासी शुभम ने आन लाइन कंपनी से कर्जा लेने के प्रयास में अपने ही डेढ़ लाख रूपए गंवा दिए। शुभम के पिता छतरपाल ने इस मामले में कुतुबशेर पुलिस को शिकायत की।
थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि लोन देने का दावा करने वाली कंपनी ने शुभम से डेढ़ लाख रूपए लेने के बाद उसे कर्जा देने से मना कर दिया।
उन्होने बताया कि बीती रात शुभम ने जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
